मेरठ, जून 7 -- सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सपा नेता प्रदीप कसाना के नेतृत्व में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। बैल बुग्गी चलाकर सपाई कलक्ट्रेट पहुंचे और महंगाई नियंत्रित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा। दूसरी ओर, जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में मासिक बैठक हुई। इसमें विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की एवं एकजुटता के साथ मिशन 2027 की तैयारियों में जुटने की अपील की। चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहे से प्रदीप कसाना के नेतृत्व में ईशु गुर्जर पूठा, सोनू गुर्जर, दीपक पूठा, आशीष छुछाई, रोबिन मावी, इमरान सिवाल, सुमित लखवाया, सावेज सोलाना, आशीष मोतला समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता बैलबुग्गी के साथ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने बैल बुग्गी चलाकर किया महंगाई के विरोध में प्रदर्शन प्रदर्...