प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 25 -- प्रतापगढ़। मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर गुरुवार को बिजली पासी की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बिजली पासी उत्तर भारत के पासी समाज से थे। उन्होंने 12वीं शताब्दी में अवध क्षेत्र पर शासन किया और अपनी माता की स्मृति में बिजनागढ़ जिले की स्थापना की जिसे अब बिजनौर के नाम से जाना जाता है। उनके सम्मान में भारत सरकार ने वर्ष 2000 में डाक टिकट जारी किया। इा दौरान मनीष पाल, अनिल मौर्य, विकास यादव, रमेश सरोज, राजकुमार प्रजापति, युनुस मंसूरी, प्रवेश मौर्य, प्रदीप कनौजिया, राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.