लखनऊ, सितम्बर 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को पिछड़ों, वंचितों के हक के लिए संघर्षरत रहे बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया ने साइमन कमीशन के समक्ष पिछड़ा वर्ग की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी और आजादी के बाद काका कालेलकर आयोग के सदस्य के रूप में भी सेवाएं दी थी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बाबू शिवदयाल चौरिसया की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित यह भी पढ़ें- सपाइयों ने शिव दयाल चौरसिया की जयंती मनाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...