हरदोई, मई 27 -- हरदोई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। जिला मुख्यालय पर इकट्ठा होकर जिलाध्यक्ष शराफत अली की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन दिया। कलेक्ट्रेट में काफी देर तक नाराजगी जताई। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि अराजकतत्व हरदोई शहर की गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ रहे हैं। इसीलिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा की छवि को खराब करने के लिए होर्डिंग्स लगा रहे हैं। इन पर फौरन कार्रवाई की जाए। अराजकतत्वों की पहचान की जाए। जिन प्रिंटिंग प्रेस में ये होर्डिंग्स छपवाए गए हैं उन्हें भी चिह्नित कर दंडित किया जाए। यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में 'पोस्टर वार' से सियासी बवाल सपाइयों ने कहा कि भाजपा पीडीए से घबड़ा रही है। इसीलिए ऐसे पोस्टर लगाने वालों को बढ़ावा दे रही है। उत्तर प्...