मुरादाबाद, मई 14 -- समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। बुधवार प्रातः पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया था। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से समाजवादी परिवार एवं समर्थकों में शोक की लहर है। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष नाजिम अली सैफी, जिला उपाध्यक्ष अतिकुर्रहमान, युवा नेता अरशद फुरकान खां, सगीर नेताजी, रईस सिद्दीकी, जैनुल आबेदीन, डॉ. दानिश, मुजीब र...