अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर निषादराज एवं महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सपाइयों ने गोष्ठी में महापुरूषों के व्यक्तित्व का बखान किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि निषादराज सामाजिक समरसता और सच्ची मित्रता के प्रतीक थे। वहीं महर्षि कश्यप को सृष्टि का आधार बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में समानता, भाईचारा और न्याय स्थापित किया जा सकता है। इस दौरान हामिद जाफर मीसम, जेपी यादव, ओपी पासवान, अंसार अहमद, सीताराम यादव, प्रवीण राठौर, जगन्नाथ यादव, जितेंद्र यादव व अन्य मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.