कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को एसआईआर में भरे गए गणना प्रपत्रों के बाद जारी ड्राफ्ट सूची निर्वाचन कार्यालय से हासिल की। सपा नेतृत्व के निर्देश पर प्रतियों के बंडल और उनकी सॉफ्ट कॉपी पेनड्राइव में ली है। इसके साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र के बूथवार लिस्ट में आए नामों का सत्यापन किया जाएगा। सपा के वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने बताया कि एसआईआर संदेह के घेरे में है। यह पीडीए वर्ग के वोटों को काटने के लिए साजिश थी। इसके दम पर ही बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए ने जीत हासिल की। इसलिए सपा यूपी में एसआईआर प्रक्रिया में अलर्ट मोड पर रही और आगे भी रहेगी। जिनके नाम सूची में नहीं हैं, उनके वोटर आईडी कार्ड, भरे गए एसआईआर फॉर्म का मिलान करेगी और जरूरत पर फॉर्म-6 भरकर उनका नाम शामि...