प्रयागराज, जुलाई 1 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वें जन्मदिन पर बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केक काटने के साथ जरूरतमंदों को भोजन, फल, मिठाई, वस्त्र, साइकिल, कॉपी-किताब और अन्य सामग्री वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने का संकल्प भी लिया। जार्जटाउन स्थित सपा के जिला कार्यालय और चौक स्थित महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, जिलाध्यक्ष यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विधायक विजमा यादव, हाकिम लाल बिंद, संदीप पटेल, गीता शास्त...