मैनपुरी, जनवरी 22 -- छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 16वीं पुण्यतिथि गुरुवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर श्रद्धाभाव से मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने पदाधिकारियों के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि आगामी चुनाव 2027 को लेकर हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर लोगों से मिले और पार्टी को मजबूत करे। सपा सरकार में चलाई गई योजनाओं को लोगों को बताए। वर्तमान सरकार में जो भी परेशानी हो रही हैं, उन्हें सपा की सरकार बनते ही तत्काल दूर किया जाएगा व बढ़ती मंहगाई से भी निजात दिलाई जाएगी। इस मौके पर विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, डा. रामकुमार यादव, नरेंद्र सिंह यादव, रजनेश मिश्र, हरिपाल सिंह यादव, गोपालदास लोधी, ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.