औरैया, जून 26 -- समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय ककोर में शुक्रवार को छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने शासनकाल में दलितों और पिछड़ों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया। इसी कारण उन्हें आरक्षण का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि शाहूजी महाराज ने जाति आधारित भेदभाव का विरोध करते हुए समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के साथ बैठकर भोजन किया तथा सामाजिक समानता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- सपाइयों ने मनाई छत्रपति शाहू महाराज की जयंती उनके विचार ...