सपाइयों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत छात्रो को दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। नीट पेपर लीक प्रकरण में अपनी जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में सपाइयों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च पार्टी कार्यालय से शुरू होकर डॉ.लोहिया की प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर नीट परीक्षा में पारदर्शिता की मांग की गयी। मृत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में निष्पक्षता बनाये रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ न्याय होना चाहिए। कैंडल मार्च में जिला महासचिव इलियास मंसूरी के अलावा सर्वेश अंबेडकर, विनीत सिंह परमार, बंटी यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के विरोध में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.