अमरोहा, जुलाई 1 -- अमरोहा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बुधवार को सपाइयों ने जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान पर केक काटते हुए पौधे रोपे गए। लोहिया नगर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काट कर अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि मृदु स्वभाव के धनी अखिलेश यादव देश के लोकप्रिय जमीनी नेता है। उनकी कार्यशैली से सभी लोग प्रभावित है। इस दौरान पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजयपाल सैनी, संतराम सिंह यादव, चौधरी भूपेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, विपिन कौशिक, महमूद अली उर्फ भूरे, सर्वेश सैनी, आनंदपाल, गंगादास खड़ग वंशी, राधेलाल रघुवंशी, मुमताज खां, डॉ.अनीस अहमद, नवाजिश अली, अजय मालिक, रविपाल चिकारा, नूर सबा आदि मौजूद...