सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। रविवार को अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बहुजन नायक कांशीराम जयंती को बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस के रूप में मनाया और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को संगठित कर उसे शासनकर्ता वर्ग बनाने के लिए समर्पित किया। उन्होंने मंडल रिपोर्ट के समर्थन में देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया और 1993 में समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया। पूर्व मंत्री विनोद तेजियां और प्रदेश सचिव मजाहीर राणा ने कहा कि कांशीराम ने समाज की हजा...