बरेली, मार्च 16 -- बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को कांशीराम की जयंती मनाई गई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन दलित, पिछड़े और वंचित समाज को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए समर्पित किया। प्रदेश सचिव शुभलेश यादव ने कहा कि कांशीराम का संदेश था कि समाज के कमजोर और वंचित वर्ग एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें। इस दौरान संजीव सक्सेना, डॉ. अनीस बेग, राजेश अग्रवाल, रविन्द्र सिंह यादव, सुरेंद्र सोनकर, अशोक यादव, समर्थ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.