मुरादाबाद, मार्च 15 -- बहुजन आंदोलन के महानायक और समाज सुधारक कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर क्षेत्र के करसरा गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान कार्यक्रम में शामिल हुए और कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि कांशीराम ने समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों को जागरूक करने का काम किया। उन्होंने बहुजन समाज को संगठित कर उन्हें उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उनका जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रेहान पाशा, जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट, फाजिल मलिक,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.