गोरखपुर, जून 30 -- गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर वीरांगना ऊदा देवी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी ने ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के खिलाफ 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी बंदूक से 36 अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, देवेंद्र भूषण निषाद मौजूद रहें। यह भी पढ़ें- सपाईयों ने वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाई यह भी पढ़ें- वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती पर सपा ने किया नमन यह भी पढ़ें- सपाइय...