औरैया, अप्रैल 13 -- औरैया, संवाददाता। अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हैं। इस बीच शोभायात्राओं और सार्वजनिक आयोजनों की अनुमति को लेकर उठे सवालों पर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने ककोर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे जनपद के लिए एक समान और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई, ताकि सभी स्थानों पर बिना किसी भेदभाव के कार्यक्रम आयोजित हो सकें। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती जनभावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण दिवस है और इसे शांतिपूर्ण व गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर शराब व भांग की दुकानें रहेंगी बंद उन्होंने ...