प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दो घरों के बाद शनिवार रात चोरों ने दो स्कूल के ताले काटकर सामान पार कर दिए। शनिवार रात चोरों ने सपहाछात स्थित एसआरटी पब्लिक स्कूल का ताला तोड़कर कार्यालय में रखी 20 हजार रुपये की नकदी और कंप्यूटर से संबंधित सामग्री चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पट्टी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। इसी रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर को भी निशाना बनाया। प्रधानाध्यापक नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान भूपेंद्र मणि तिवारी की सूचना पर जब वे स्कूल पहुंचे तो ऑफिस का ताला टूटा मिला। चोर वहां से सरकारी टैबलेट, दो स्पीकर, खेलकूद का सामान और स्टेशनरी उठा ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.