संवाददाता, फरवरी 25 -- यूपी के फरीदपुर में चाचा ने सपने में भतीजे को अपनी हत्या करते देखा तो सुबह उठते ही साेते समय फावड़े से उस पर हमला कर दिया। हमले में भतीजा गंभीर घायल हो गया। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक महीने इलाज चलने के बाद मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। हालांकि जानलेवा हमले के आरोप में चाचा पहले ही जेल में है। अब भतीजे की मौत होने पर पुलिस मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम करने की तैयारी कर रही है। फरीदपुर के नगरिया बिलौआ गांव में रहने वाले 40 वर्षीय नरेश पाल कई साल पहले फरीदपुर की रेशम बाग कॉलोनी में आकर रहने लगे। नरेश के चाचा वेदपाल गांव में रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। 20 जनवरी को नरेश गांव से चाचा वेदपाल को अपने घर ले आया। 25 जनवरी को नरेश घर में सो रहे थे। वहीं पास में चारपाई पर चाचा वेदपाल सोए हुए थ...