मेरठ, जून 2 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्थित अटल सभागार में सोमवार को वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद स्तर पर टॉप 10 में अपना स्थान बनाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज सरधना की अदीबा व एएस इंटर कालेज मवाना की वंशिका उपाध्याय के साथ 19 मेधावी छात्र-छात्राएं रहे। इसके अलावा आयोजन में मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण भी देखा गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेन्द्र तोमर, सांसद अरुण गोविल, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, विधायक सिवालखास गुलाम मोहम्मद, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार द्व...