पलामू, अप्रैल 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर के कजरी स्थित संत मरियम स्कूल में आगामी 2 मई को युवाओं और विद्यार्थियों के लिए एक संगोष्ठी 'विज्ञान से प्रगति की ओर' का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विज्ञान, नवाचार, शोध और आधुनिक व्यवसाय के क्षेत्र में नई संभावनाओं को समझने का अवसर प्रदान करेगा। इस विशेष संगोष्ठी के मुख्य वक्ता देश के युवा वैज्ञानिक और 'बनाना बॉय' के नाम से चर्चित गोपाल जी होंगे। वे विद्यार्थियों और युवाओं के साथ सीधा संवाद कर विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के महत्व पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही अपने अनुभव साझा करते हुए बताएंगे कि कैसे नई सोच और प्रयोगधर्मिता के जरिए जीवन और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- एटीएल सामुदायिक दिवस पर विज्ञान और नवाचार की चर्चा कार्यक्रम का उद्देश्य संत मरियम स्कूल...