मेरठ, मई 9 -- कंकरखेड़ा स्थित ग्रैंड ड्रीम रिजॉर्ट में बीओडी प्रोडक्शन हाउस की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया सुपर मॉडल हंट एंड डांस बूस्टर सीजन-10 का ग्रैंड फिनाले हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से आए 400 से अधिक बच्चों ने डांस और मॉडलिंग के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मेरठ में प्रतिभाएं खूब हैं। यहां की प्रतिभाओं को अच्छे प्लेटफार्म की जरूरत है। यदि अच्छा प्लेटफार्म मिलता है तो वह अपने सपनों को उड़ान दे सकेंगे। उनके साथ मिसेज इंडिया अंशू वारशोन और मिस इंडिया साक्षी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मेरठ कैंट में किंडरगार्टन विंग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोज...