मोतिहारी, फरवरी 18 -- हरसिद्धि (पू.चं.), एक संवाददाता। राजस्थान के भिवाड़ी में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने हरसिद्धि और चिरैया प्रखंड के कई घरों के चिराग बुझा दिए हैं। हादसे में मुरारपुर के 19 वर्षीय रवि कुमार की मौत की पुष्टि हो गई है। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन शव इतने क्षत-विक्षत हैं कि उनकी पहचान के लिए बेबस परिजनों को डीएनए टेस्ट के लिए राजस्थान बुलाया गया है। अपनों को खो चुके परिवारों का आरोप है कि ठेकेदार ने उन्हें कपड़ा फैक्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर मौत के बारूद में झोंक दिया। आज पूरा इलाका सिसकियों और आक्रोश के साये में है। हादसे में मृत रवि कुमार हरसिद्धि थाना क्षेत्र की मुरारपुर पंचायत के वार्ड 7 निवासी रामदत्त पासवान का पुत्र था। रवि की मौत को लेकर सोमवार तक संशय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.