नैनीताल, अक्टूबर 5 -- गरमपानी। शहीद श्री खेमचंद डौर्बी महाविद्यालय बेतालघाट में सोमवार को सांस्कृतिक परिषद की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर भाषण प्रतियोगिता और 'सेवा मेरा योगदान' के तहत सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें निर्मला बिष्ट ने पहला, छाया पंत ने दूसरा और रेशमा बिष्ट ने तीसरा स्थान पाया। इसके बाद विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। यहां प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य, डॉ. निर्मला, डॉ. जयती दीक्षित, ममता पांडे, डॉ. तरुण कुमार आर्य, डॉ. ईप्सिता सिंह, संतोष कुमार भारती रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...