संवाददाता, जुलाई 20 -- UP News: यूपी के हमीरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार के ही एक पोते ने दादी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। फिर शव को चारपाई से बांधकर वहीं बैठ गया। इतना ही नहीं अपनी मां और उसके साथ खेत जा रही महिला को भी कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया। गनीमत यही रही कि चरवाहों ने किसी तरह इन दोनों को बचा लिया। आरोपी की मां ने बताया कि बेटा कह रहा था कि सपने में भगवान ने कहा जो सामने आए उसे मार दो। जिसके बाद गजेंद्र कुल्हाड़ी लेकर सीधे शोभारानी के घर पहुंच गया। जहां उसके बेटे के ऊपर हमलावर हो गया। वह मौके से जान बचाकर भागा तो फिर पलंग में लेटी दादी को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को गले में रस्सी डालकर चारपाई से बांधकर उसी के पास बैठ गया। यह भी पढ़ें- हमीरपुर में दादी की ह...