चम्पावत, मार्च 21 -- चम्पावत सिमल्टा स्कूल के छात्र मयंक जोशी का नवोदय स्कूल में चयन हुआ है। प्रधानाध्यापिका अंजू पांडेय ने बताया कि मयंक जोशी का चयन नवोदय में कक्षा छह के लिए हुआ है। इधर प्राथमिक स्कूल चौड़ाकोट की छात्रा सपना बिष्ट और आदित्य उपाध्याय का चयन होने पर प्रधानाध्यापक कृष्णपाल सिंह बोहरा, जहीर अब्बास, नीलम चंद, बसंती जोशी, शंकर जोशी, प्रधान सरस्वती राना, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुम बोहरा आदि ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...