किशनगंज, मार्च 12 -- बिशनपुर। निज संवाददाता बहादुरगंज अररिया मुख्य पथ एनएच 327 ई अंतर्गत कोचाधामन प्रखंड के सपटिया बिशनपुर के पास बुधवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कोचाधामन प्रखंड के सुन्दरबारी पंचायत के सपटिया बिशनपुर निवासी 50 वर्षीय रकीबुल आलम साइकिल से अपने घर से शीतलनगर बाजार जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही एक चारपहिया गाड़ी के चपेट में बुजुर्ग व्यक्ति रकीबुल आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है, वहीं मामले की सूचना मिलते ही कोचाधामन के एमआईएम विधायक मो. सरवर आलम मृतक के घर पहुंच मृतक के परिजनों का विपदा की इस घड़ी में ढाढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...