खगडि़या, मई 28 -- खगड़िया। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सन्हौली गांव में गुरुवार को ड्रिल मशीन से दीवाल में छेद कर रहे मजदूर करंट लगने से घायल हो गया। वहीं घायल मजदूर को स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॅाक्टर द्वारा घायल मजदूर का इलाज चल रहा है। वहीं घायल मजदूर की पहचान नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आवास बोर्ड निवासी बेचन दास के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- करंट लगने से युवक की गई जान, पसरा मातम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...