भागलपुर, मार्च 19 -- सन्हौला प्रखंड में पैक्स चुनाव के मतदान में 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रखंड के सात पैक्सों में हो रहे चुनाव को लेकर 20 बूथ बनाया गया था। सात बूथों पर कुल 11192 मतदाता में 60 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग किया गया। सन्हौला पैक्स में अध्यक्ष पद के एकमात्र अभ्यर्थी विश्वजीत यादव सहित सदस्य के आठ अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। ताड़र मकरपुर पैक्स में कार्यकारिणी के सभी अभ्यर्थी निर्विरोध चुने गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...