भागलपुर, फरवरी 24 -- बिहार विधानसभा सत्र के दौरान कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश ने क्षेत्रीय विकास, कानून-व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने बताया कि तारांकित प्रश्न में सन्हौला प्रखंड में प्रस्तावित फूड प्रोसेसिंग पार्क की स्थिति पूछी गई। सरकार ने बताया कि वर्ष 2014 में इस संबंध में कोई सरकारी स्वीकृति नहीं दी गई थी तथा संबंधित कंपनी द्वारा निजी भूमि खरीदने के बावजूद अब तक उद्योग स्थापित नहीं हो सका है। विधायक ने किसानों की जमीन वापसी, निबंधन रद्द करने या उचित मुआवजा एवं समयसीमा तय करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.