सन्हौला बाजार में लग रहा जाम, रेंगती है गाड़ियां
भागलपुर, जून 8 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। सन्हौला बाजार में प्रतिदिन हो रहे सड़क जाम की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। मुख्य बाजार, जगदीशपुर मार्ग और अस्पताल के आसपास लगातार लगने वाले जाम से आमलोग और राहगीर काफी परेशान हैं। सुबह और शाम के समय यह स्थिति और भी बदतर हो जाती है। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी निकलने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। साप्ताहिक हाट के दिनों में तो गाड़ियां रेंगती नजर आती हैं। बाजार से जगदीशपुर जाने वाली सड़क पर अस्पताल की बाउंड्री के किनारे दुकानों का अतिक्रमण है। वन-वे सड़क पर हनुमान मंदिर के पास ऑटो-टोटो का कब्जा रहता है। संकीर्ण बची हुई सड़क पर ही दिनभर छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन होता रहता है। चौक पर लीची, आम व अन्य फलों के विक्रेताओं का कब्जा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.