भागलपुर, जनवरी 24 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को झंडोत्तोलन को लेकर समय का निश्चित किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कन्हैया कुमार के जारी आदेश के आलोक में प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 8.00 बजे, सन्हौला थाना में 8.15 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 8.30 बजे, पशु अस्पताल में 8.45 बजे और बारी आदर्श उच्च विद्यालय में 9.00 बजे झंडोत्तोलन का समय निश्चित किया गया है। इसके साथ ही ताड़र कॉलेज में 9.45 बजे और कस्तूरबा विद्यालय में 8.30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...