भागलपुर, अप्रैल 27 -- सन्हौला, संवाद सूत्र बिहार सरकार सात निश्चय योजना के तहत सन्हौला प्रखंड परिसर में रविवार को सुधा पार्लर खोला गया। पंडित हरिनन्दन झा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। लोजपा आर के जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ मोहिबुल्ला, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिजय मण्डल, भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष सह कहलगांव नगर प्रभारी राजकुमार चौधरी, सहित कई अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप पर फीता काटकर उद्घाटन किया।इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने इस कार्य क़ी सहरहना करते हुए कहा कि सन्हौला बाजार में सुधा का एक भी दुकान नहीं होने के कारण लाभुकों को ब्रांडेड दूध, दही, लस्सी, पेड़ा, पनीर, आइसक्रीम, आदि सामग्री सन्हौला वासियों से दूर था। इसके उद्धघाटन ओर सुधा कॉटर का शुभारम्भ होने से लोगो को जटिल समस्याओ का निदान हुआ।

हिंदी ...