छपरा, मार्च 20 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सहाजितपुर थानाक्षेत्र के कटसा में गुरुवार की रात 40 वर्षीय महिला की सन्दिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। हालांकि महिला दुपट्टा के सहारे पंखे से लटके हुई मिली।। मृतका उमेश महतो की पत्नी कुसुम देवी बताई जाती है। महिला को चार पुत्र पुत्री भी है। घटना के विषय में बताया जाता है कि घर में कोई नहीं था। बच्चे पढ़ने के लिए गांव में ही गए थे। पति अन्य प्रदेश में काम करता है। जब बच्चे घर लौटे तब मां को दुपट्टा के सहारे पंखे से लटके देख चीखने चिल्लाने लगे। बच्चो को रोते चिल्लाते देख आसपास के लोग आये तब महिला को फंदे से नीचे उतारा गया। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सहाजितपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। देर रात को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.