गोड्डा, जून 11 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के सनौर गांव में बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क से शीतला स्थान एवं काली स्थान होते हुए बाबा भैरवनाथ स्थान तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन मंदिर के समीप बनाई गई समाधिसड़क निर्माण की शुरुआत इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत समाजसेवी गगन ठाकुर के आर्थिक मदद से की गई है। लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। निर्माण कार्य के तहत मिट्टी भराई एवं समतलीकरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है तथा सड़क की संपूर्ण रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। सड़क बनने के बाद धार्मिक स्थलों तक पहुंचना आसान ...