मेरठ, अप्रैल 10 -- फलावदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सनोता में शुक्रवार शाम करीब पौने आठ बजे तेंदुआ देखे जाने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप और भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा सनोता ईदगाह परिसर के आसपास जंगली जानवर दिखाई देने की जानकारी मिलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में सतर्कता बढ़ा दी है। हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आई है। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, जिससे विशेषज्ञ टीम द्वारा जल्द ही क्षेत्र की सघन जांच की जा सके। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.