बुलंदशहर, मार्च 18 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सनोटा नहर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोदीनगर निवासी युवक के रूप में हुई। परिजनों में शव मिलने के बाद से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर के मोहल्ला भूपेंद्रपुरी निवासी कारोबारी लव गोयल (32 वर्ष) गत 12 मार्च को मुरादनगर स्थित गंगनहर किनारे गया था। बताया जाता है कि वह वहां सेल्फी ले रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया था। घटना के बाद से ही परिजन नहर में उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। बुधवार को सिकंदराबाद क्षेत्र के सनोटा नहर में लड़ावास गांव की ओर एक शव दिखाई दिया। इसी दौरान लव गोयल के परिजन भी उसे तलाश करते हुए पीछे से आ गए। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.