भागलपुर, मार्च 7 -- कहलगांव (भागलपुर), निज प्रतिनिधि सनोखर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान चौक पर गुरुवार की रात डेढ़ बजे सड़क हादसे में झारखंड के गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र के केसरी टोला निवासी विकास कुमार गुप्ता (35), पिता रामानंद गुप्ता की मौत हो गई। शव के चिथड़े उड़ जाने के कारण पुलिस को उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में सामने आया कि युवक पैदल चल रहा था, तभी तेज गति से आए हाईवा ने उसे कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सनोखर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। इस संबंध में सनोखर थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.