भागलपुर, मई 3 -- कहलगांव , निज प्रतिनिधि सनोखर में आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ और श्रीराम कथा को लेकर सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। महायज्ञ की तैयारियां पूरी हो चुकी है। भव्य यज्ञ मंडप बनकर तैयार है।श्रीराम कथा को लेकर मंच एवं पंडाल का निर्माण कराया गया है। सजावट की जा रही है। आयोजन समिति के रॉकी केसरी और संदीप साह ने बताया कि 5 मई से 13 मई तक महायज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन होगा। यज्ञाचार्य रामानुज शास्त्री, उपाचार्य धीरज शरण बाबा हैं। कथा वाचन अनुराधा सहचरी करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...