नई दिल्ली, जुलाई 1 -- बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। 'इक्का' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और फिर अपने रिटायरमेंट प्लान पर बात की। आइए बताते हैं कि सनी ने क्या कहा।सनी देओल का रिटायरमेंट प्लान सनी देओल ने इवेट में कहा, 'देखिए! फिल्मों में काम करके, अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स करके, आप लोगों के दिलों में मैंने अपनी जगह बनाई। आज आप मुझे इतना प्यार दे रहे हैं। आपका यही प्यार मुझे ताकत देता है। आपके इसी प्यार की वजह से मैं ये लाइन एक एक्टर के तौर पर कभी नहीं छोड़ूंगा।' यह भी पढ़ें- इक्का में वकील का किरदार निभाने पर सनी देओल बोले- दामिनी 2 का तो कुछ.डिजिटल डेब्यू पर सनी का बयान सनी ने आगे कहा, 'मैं हमेशा चाहता था मैं द...