नई दिल्ली, जून 17 -- सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। ऐसी भी रिपोर्ट्स थीं कि दोनों के रिश्ते में दोस्ती से ज्यादा कुछ है। लेकिन कभी भी एक्टर्स ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। अब पैपराजी रमाकांत मुंडे ने दोनों एक्टर्स से जुड़ा किस्सा बताया है। उन्होंने बताया कि अगर सनी देओल और डिंपल कपाड़िया एक ही जगह मौजूद हो तो उनकी साथ में कोई तस्वीर नहीं लेनी है। लेकिन कुछ साल पहले दोनों की एक तस्वीर वायरल हो गई थी। विदेश में दोनों एक दूसरे के साथ हाथ पकड़ कर बैठे हुए थे।सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की साथ में तस्वीर लेने की नहीं थी इजाजत सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रमांकांत मुंडे ने हिंदी रश के साथ बातचीत में कहा कि वो पैपराजी कल्चर शुरू होने से पहले से एक्टर्स की तस्वीरें खींच रहे हैं। इस दौरान उन्हें कुछ ऐसे भी स्टार्स मिले...