नई दिल्ली, अगस्त 10 -- सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हैं। फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी कमाई का रिकॉर्ड बनने वाला है। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म बंटवारा 1947 में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी समेत कई बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी मां और विभाजन से जुड़ी है। फिल्म इस हफ्ते रिलीज हो रही है। ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 से होने वाला नुकसान झेलना पड़ सकता है। जानिए पहले दिन कितना कम सकती हैं ये फिल्में।सनी देओल की बंटवारा 1947 की ओपनिंग डे प्रीडिक्शन 14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 इमरान हाशमी की आवारापन 2 रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों का अपना क्रेज ऑडियंस के बीच...