नई दिल्ली, जनवरी 24 -- बॉर्डर 2 रिलीज हो गई है और फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों या क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई की है। इस कमाई के साथ बॉर्डर ने धुरंधर को पछाड़ दिया है, लेकिन सनी अपनी ही एक फिल्म से पीछे रह गए।किस फिल्म से पिछड़ी बॉर्डर 2 दरअसल, बॉर्डर 2 की पहले दिन की कमाई जहां 30 करोड़ है, वहीं सनी की फिल्म गदर 2 जो साल 2023 में रिलीज हुई थी, उस फिल्म ने पहले दिन 40.1 करोड़ कमाए थे। गदर 2 उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से भी एक थी। बता दें कि गदर 2 भी सनी की साल 2001 में रिलीज हुई गदर का दूसरा पार्ट था। इस फिल्म ने भी कई रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम किए थे।बॉर्डर 2 वहीं बॉर्डर 2 की बात करें तो यह ...