हापुड़, अप्रैल 13 -- हापुड़, सनातन हिन्दू वाहिनी भारत के जिलाध्यक्ष अमित कुमार महेश्वरी की अध्यक्षता में रविवार को जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राहुल अग्रवाल व नरेंद्र प्रताप गौतम के नेतृत्व में अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट को हापुड़ के कानूनी सलाहकार के पद पर नियुक्त किया। इसके अलावा राहुल अग्रवाल को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अमित कुमार ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने का सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आवाह्न किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...