गंगापार, फरवरी 7 -- सनातन हिंदू एकता का संदेश लेकर छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) से निकाली गई त्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा शनिवार को चौखठा बार्डर पर पहुंची, जहां विश्व हिन्दू परिषद, गौशाला प्रमुख काशी प्रान्त एवं त्रिशूल यात्रा के जिला यमुनापार प्रभारी अशोक मिश्र व विहिप जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय ने लोगो के साथ स्वागत किया। वहीं डीजे के साथ-साथ चलकर नारीबारी चौराहे पर जिला सह प्रभारी यमुनापार विवेक केशरवानी, विद्याकांत शुक्ल, सौरभ केशरवानी, शुभम मिश्र, अंशू, ऋषि मोदनवाल, अर्जुन ने स्वागत किया और बाबा बैजनाथ धर्मशाला मे सभी लोगो को भोजन कराया गया। जारी बाजार मे विपिन गुप्ता के नेतृत्व मे स्वागत किया गया। यात्रा आगामी 10 फरवरी को अयोध्या के विघ्नेश्वर धाम शिवाला पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...