बदायूं, दिसम्बर 8 -- सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकालने को लेकर शहर में सिविल लाइन स्थित में अनिल शर्मा के आवास पर बैठक हुई। यात्रा प्रमुख आचार्य मुमुक्ष कृष्ण ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातनी हिंदुओं को एकजुट करना है। यह यात्रा 18 जनवरी को शहर के बिरूआवाड़ी मंदिर से कछला गंगाघाट तक निकाली जाएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। इसको लेकर गांव-गांव बैठकें आयोजित की जा रहीं हैं। बैठक में दीपक शंखधार,आचार्य गुरुचरण मिश्रा, अरविंद शर्मा, वीरेंद्र , घनेंद्र उपाध्याय, केएल गुप्ता, शशांक रायजादा,आयुष भारद्वाज, सुनील सपड़ा, हरिओम शर्मा, राकेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...