सनातन से ही सृष्टि की रक्षा संभव : गोपाल शर्मा
जामताड़ा, मार्च 7 -- सनातन से ही सृष्टि की रक्षा संभव : गोपाल शर्मा करमाटांड़, प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र के पिंडारी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और मां दुर्गा की आरती के साथ हुई। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने कहा कि पिछले दो हजार वर्षों में हिंदू समाज सामूहिक शक्ति के अभाव में कमजोर हुआ है। समाज को संगठित होकर एक शक्ति के रूप में खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि हिम्मत और साहस कभी नहीं छोड़ना चाहिए, समस्या है तो समाधान भी है। उन्होंने कहा कि सनातन से ही सृष्टि की रक्षा संभव है। यदि सनातन नहीं रहेगा तो सृष्टि भी नहीं रहेगी। उन्होंने लोगों से धर्म के मार्ग पर चलने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होने समाज में सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.