लखनऊ, सितम्बर 29 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सनातन समाज आज से पहले इतना अधिक अपमानित कभी नहीं हुआ। आज सनातन समाज का हर धर्म प्रधान विचारशील व्यक्ति अपमान के इस घूंट को मजबूर होकर पीने व सरेआम बेइज्जत किए जाने से बेहद दुखी है।

अपमान की निंदा अखिलेश ने कहा है कि वो सभी लोग लज्जित भी हैं जिन्होंने आज तक भाजपा का समर्थन करने के लिए कोई कुतर्क तक नहीं छोड़ा था। ये निकृष्ट टिप्पणी संपूर्ण समाज के मान-सम्मान और गरिमा-प्रतिष्ठा को दी गई सीधी चुनौती है। अब यही समाज अपने सम्मान की रक्षा के लिए सत्ताधीश के 'पद के मद' को चूर-चूर कर देगा। अब तो इनके संगी-साथी भी इस शाब्दिक प्रहार से किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं।

भाजपा का नकारात्मक रवैया उन्होंने कहा कि भाजपाई जान रहे हैं कि हारने वाल...