सनातन संस्कृति को समाप्त करने की साजिश : मरांडी
रांची, अक्टूबर 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने महालया और नवरात्र की शुरुआत के दिन दिल्ली में आंदोलन की घोषणा और उसके राजनीतिक निहितार्थों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों को इसके पीछे की बड़ी साजिश को समझना होगा। यह देश से सनातनियों और सनातन संस्कृति को समाप्त करने की सुनियोजित साजिश है। देशवासियों को ऐसी पार्टियों एवं ऐसे तत्वों के हिडेन एजेंडा से सावधान रहने की जरूरत है। मरांडी ने इसे दिमागी नक्सल का पर्याय करार दिया है। मरांडी ने महालया और नवरात्र की लोगों को हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि जहां एक तरफ देश महालया जैसे पवित्र और आध्यात्मिक दिन पर व्यस्त हैं, अब नवरात्र की शुरुआत हो रही है, ऐसे में राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्ली में इंडी गठबंधन एवं देश तोड़क कुछ तत्वों द्वारा आंदोलन और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.