प्रयागराज, जनवरी 22 -- श्री संकीर्तन भवन धार्मिक न्यास ट्रस्ट में गुरुवार को धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़े भक्तमल पीठाधीश्वर स्वामी अवधेश दास ने श्री संकष्टर माधव एवं ब्रह्मचारी महाराज की प्रतिमा का विधि-विधान से पंचोपचार पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामी अवधेश दास ने कहा कि ब्रह्मचारी महाराज परम भागवत होने के साथ-साथ सनातन संस्कृति के सुदृढ़ आधार स्तंभ थे। उनके विचार और तपोबल आज भी समाज का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. सियाराम त्रिपाठी, डॉ. विद्याधर द्विवेदी, रेखा खरे, डॉ. राजेश मिश्र व्यास, देवनारायण राठौर, राम जी त्रिपाठी, बसंत, भगवती पांडेय, अमन, सौरभ और आदित्य सहित अनेक श्रद्धालु व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.